पाटी थाना क्षेत्र के वारसी गांव में बाबा ने तमंचे से खुद को मारी गोली मौके पर मौत पुलिस जुटी जांच में

पाटी थाना क्षेत्र के वारसी गांव में बाबा ने तमंचे से खुद को मारी गोली मौके पर मौत पुलिस जुटी जांच में

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

चंपावत जिले के पाटी थाना क्षेत्र के वारसी गांव में एक बाबा द्वारा बाथरूम के अंदर 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई गांव के ग्राम प्रधान खीमानंद जोशी के द्वारा पाटी पुलिस को घटना की सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद पाटी थाने के एसओ देवनाथ गोस्वामी दलबल सहित घटनास्थल में पहुंचे तथा बाबा की लाश को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच करी एसओ गोस्वामी ने बताया वारसी गांव की पाताल रुद्रेश्वर गुफा में रहने वाले वाले ओशो पंथी बाबा सौरभ तिवारी उर्फ ध्यान योगी ने 315 बोर के तमंचे से गुफा के बाहर बने बाथरूम में अपने माथे में शुक्रवार देर शाम गोली मारकर आत्महत्या कर ली

एसओ गोस्वामी ने बताया बाबा ध्यान योगी की जेब से सुसाइड नोट के साथ-साथ पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, तमंचा के चेंबर में कारतूस का खोखा तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर शनिवार को लोहाघाट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एसओ गोस्वामी ने बताया घटना की जांच करी जा रही है तथा बाबा के पास तमंचा कहां से आया है इसकी भी जांच पुलिस के द्वारा करी जा रही थी वही बाबा के शिष्य ने बताया बाबा एक हफ्ता पहले ही रानीबाग आश्रम से वारिस गांव आए हुए थे तथा उनके द्वारा चलथीया गांव में एक आश्रम का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था फिलहाल मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा नजर आ रहा है बाबा के शिष्य के मुताबिक बाबा के काफी सारे आश्रम है तथा बाबा का एक आश्रम नेपाल में भी है तथा बाबा काफी प्रॉपर्टी वाले थे कुल मिलाकर बाबा ने आत्महत्या क्योंकि तथा बाबा के पास के पास तमंचा कहां से आया इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा

वही बाबा द्वारा खुद को गोली मारने से क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है वही ग्रामीणों के मुताबिक बाबा बीच-बीच में आश्रम निर्माण की देखभाल के लिए वारिस गांव आया जाया करते थे