
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर –सलीम अहमद साहिल

स्थान -रामनगर

प्रत्येक वर्ष विश्व भर में 2 फरवरी को नम भूमियो के संरक्षण हेतु नम भूमि दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2 फरवरी 1971 को ईरान देश के रामसार शहर में नमभूमि के संरक्षण हेतु आयोजित संधि के उपलक्ष्य में की गयी है। इस अवसर पर तराई पचिमी वन प्रभाग एवं द कॉर्बेट फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम का आयोजन तुमरिया जलाशय में लिया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकाश चंद्र आर्या, वन प्रभागीय अधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में नम भूमियो के महत्व, योगदान एवं भूमियो के संरक्षण की चुनौतियों इत्यादि विषयो पर जानकारिया साझा की गयी। द कॉर्बेट फाउंडेशन द्वारा तराई पचिमी वन प्रभाग के कर्मियो को तुमरिया जलाशय में प्रवासी पक्षियों की पहचान, उनका महत्व , उनके आवास, खतरे अथवा संरक्षण के बारे में जानकरी भी दी गई। कार्यक्रम में कॉर्बेट फाउंडेशन के प्रोजेक्ट अधिकारियों दीप्ति पटवाल एवं मनीषा बिष्ट द्वारा वन कर्मियों को नमभूमि के बारे के बारे में जानकारिया एवं प्रवासी पक्षियों की पहचान करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान वन कर्मियों द्वारा तुमरिया जलाशय में आने वाले प्रवासी पक्षियों की गणना की गई, जिसमे बार यूरेशियन कूट, वूली नेक्ड स्टॉर्क, एशियन ओपन बिल, कॉमन पोचार्ड, टफ्टेड पोचार्ड, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रीब, लिटिल कौरमोरेंट, इंडियन कौरमोरेंट, ग्रेट कौरमोरेंट आदि प्रजाति के प्रवासी पक्षी दिखे।


