
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- सचिन कुमार

स्थान- देहरादून


जीएसटी बिल लेने के लिए ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित बिल लाओ, इनाम पाओ योजना का द्वितीय मासिक लकी ड्रा वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा निकाला गया। जिसमें 1500 विजेताओं को इनाम में स्मार्ट फोन, वॉच और ईयरबड दिए गए। बता दे की सितंबर माह से शुरू हुई यह योजना मार्च 2023 तक चलेगी। लकी और मेगा ड्रा में 10 करोड़ रुपये के इनाम दिए जाएंगे।


पहले चरण मे 6058 से ज्यादा बिल प्राप्त किए गए वही दूसरे चरण में कुल 9158 बिल अपलोड किए गए। द्वितीय चरण के लिए 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 के बिल 15 जनवरी को अपलोड किए गए थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह योजना काफी फायदेमंद साबित हुई है ,योजना के बाद से जीएसटी कलेक्शन में भी इजाफा देखने को मिला है।


