जोशीमठ: आपदा अपडेट न्यूज़, प्रशासन जुटा दरारें भरने में

जोशीमठ: आपदा अपडेट न्यूज़, प्रशासन जुटा दरारें भरने में

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संजय कुंवर

स्थान- जोशीमठ

आपदा प्रभावित जोशीमठ नगर के विभिन्न वार्डो में पड़ी दरारों को अब प्रशासन मिट्टी डाल कर भरने लगा है बताया जा रहा कि बारिश ओर बर्फबारी के होने से यह दरारें और नुकसान पहुंचा सकती लिहाजा रोकथाम के लिए इनको बन्द किया जा रहा है, वहीं मनोहर वार्ड में रोप वे प्वाइंट के ऊपर आईं दरारों को मिट्टी पत्थरों से भरने आईं मजदूरों की टीम को मनोहर बाग के आपदा प्रभावितों ने विरोध जताते हुए बाहर खदेड़ दिया,

हालांकि अन्य जगहों पर दरार बन्द करने का कार्य जारी है,प्रभावितों का आरोप है कि प्रसाशन उनके भवनों के आस पास की गहरी दरारों को अब मिट्टी से भरा रहा है जबकि मिट्टी भरने से क्या उनका भवन बच जाएगा पहले उनको उचित मुआवजा दे सरकार ओर विस्थापन दे उसके बाद कुछ भी करे उनको मंजूर है, मनोहर बाग वार्ड के आपदा प्रभावितों ने कहा कि अब वो राहत शिविरों में नहीं रहने वाले है वो अपने जर्जर भवनों में वापस लौट रहे है प्रशासन उनको रोक सके तो रोक ले