
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर


राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने सीडीओ प्रतिक जैन के साथ सांसद आदर्श ग्राम दल्लावाला का दौरा किया। उन्होंने गांव के लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के साथ ही विकास योजनाओं को लेकर उनके सुझाव भी जाने। सांसद ने सभी विभागों के अधिकारियों को गांव के विकास का पूरा रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए।


हरिद्वार से भाजपा की राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने यूपी की सीमा से सटे खानपुर के गांव दल्लावाला को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चिन्हित किया है। सोमवार को सांसद पूरे प्रशासनिक अमले के साथ दल्लावाला पहुंची और पूरे गांव में घूमकर वहां के हालात देखे। बाद में उन्होंने प्रधान सुनीता देवी तथा अन्य जिम्मेदार ग्रामीणों से गांव की आम समस्याएं पूछी। साथ ही समस्याओं के निस्तारण और गांव में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर ग्रामीणों की राय जानी। ग्रामीणों ने हर साल बरसात में गंगा के पानी से होने वाले जानमाल के नुकसान से निजात दिलाने और सड़क निर्माण सहित बहुत सारे सुझाव सांसद के सामने रखे। बाद में सांसद और सीडीओ प्रतीक जैन ने गांव में मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि दल्लावाला को सांसद आदर्श ग्राम बनाने के साथ ही उत्तराखंड के बाकी सारे सांसद आदर्श गांवों की सूची में इसे एक नंबर पर लाना है। इसके लिए गांव में बहुत सारे काम करने होंगे। सांसद ने ग्रामीणों की राय के मुताबिक विकास का पूरा रोडमैप तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


