जोशीमठ: आपदा अपडेट न्यूज, गौशालाओं को भी खतरा

जोशीमठ: आपदा अपडेट न्यूज, गौशालाओं को भी खतरा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संजय कुंवर

स्थान- जोशीमठ

जोशीमठ में भूधंसाव के कारण कुछ गौशालाओं को भी खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा पशुओं की सुरक्षा के लिए सुनील एवं मारवाडी वार्ड में सुरक्षित स्थानों पर पशुओं के रहने के लिए प्रीफैबरीकेटेड कॉउ शेड तैयार किए जा रहे है।
ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन सचिव वीवीआर पुरूषोत्तम ने सोमवार को पशुओं के लिए बनाए जा रहे प्रीफैबरीकेटेड कॉउ शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि कॉउ शेड में मलमूत्र एवं पानी की निकासी की उचित व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। कॉउ शेड को जल्द से जल्द तैयार कराते हुए पशुओं को शिफ्ट कराया जाए। पशुओं के लिए मारवाड़ी एवं सुनील में सुरक्षित स्थानों पर कॉउ शेड बनाए जा रहे है।

राज्य सरकार द्वारा जोशीमठ क्षेत्र में पशुपालकों को आपदा मोचन निधि के मानकों के अनुसार बड़े पशुओं के चारें हेतु ₹80 प्रति पशु प्रतिदिन तथा छोटे पशुओं के चारे हेतु ₹45 प्रति पशु प्रतिदिन की सहायता राशि दी जाएगी। सचिव वीवीआर पुरूषोत्तम ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में भूधंसाव के कारण प्रभावित विभिन्न विभागीय भवन एवं परिसंपत्तियों का भी स्थलीय निरीक्षण किया और संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।