

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट


नगर लोहाघाट में जिला स्पोर्ट्स कराटे डो एसोसिएशन व सोबूकान कराटे की ओर से 10 दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया है। प्रशिक्षण में काठमांडू से आए मास्टर कोच कराटे खिलाड़ियों व छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। दोनों कराटे कोचों के लोहाघाट पहुंचने पर कराटे खिलाड़ियों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया


युवा भवन में जिला कराटे डो एसोसिएशन के अध्यक्ष और सोबोकान तानाका सितोरियो के उत्तराखंड चीफ लक्षमण बिष्ट की अध्यक्षता में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कराटे प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा और शरीर को स्वस्य रखने व नशे से दूर रहने के लिए हर छात्रा और युवाओं को कराटे का प्रशिक्षण लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव कराते कोच दीपक अधिकारी ने काठमांडू से आए दोनों कराटे कोचो का धन्यवाद देते हुए बताया कि प्रशिक्षण देने के लिए काठमांडू से सोबोकान नेपाल के मास्टर कोच साजन श्रेष्ठ और सनीस श्रेष्ठ आए हैं।

प्रशिक्षण के दौरान वह छात्राओं व कराटे खिलाड़ियों को सेल्फ डिफेंस और कराटे की काता व कुमिते की बारीकियां और व्यायाम सीखा रहे हैं। मास्टर कोच ब्लैक बेल्ट साजन श्रेष्ठ ने कहा आज के दौर को देखते हुए हर छात्रा व महिलाओं को सेल्फ डिफेंस व कराटे की ट्रेनिंग अनिवार्य रूप से लेनी चाहिए ताकि वह विषम परिस्थितियों में अपनी रक्षा खुद कर सके कार्यक्रम का संचालन कराटे एसोसिएशन के सचिव और कोच दीपक अधिकारी ने किया। इस मौके पर सभासद भुवन बहादुर, सतीश गहतोड़ी, करमवीर, बसंत जोशी, साक्षी बिष्ट, राहुल सामंत, जतिन जोशी आदि रहे।



