

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट


युवाओं ने पटवारी लेखपाल परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद प्रभावी जांच होने तक यूकेपीसीएस की आगामी फारेस्ट गार्ड और पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग उठाई है। इस दौरान युवाओं ने लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। युवा मोहन गोस्वामी के नेतृत्व में युवाओं ने विधायक अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि पटवारी लेखपाल लिखित परीक्षा में पेपर लीक होने पर जिन आरोपियों के नाम आ रहे हैं, उनकी संलिप्तता अन्य परीक्षाओं में भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच सीबीआई या एसटीएफ से कराने के बाद पता चल सकेगा कि आयोग कि कौन सी परीक्षाएं घोटाले के दायरे में है।


युवाओं ने कहा कि जांच होने तक आगामी होने वाली फारेस्ट गार्ड परीक्षा और पीसीएस मुख्य परीक्षा को फिलहाल स्थगित किया जाए। इसके अलावा महिला के 30फीसदी क्षेतिज आरक्षण का मुद्दा भी शामिल है। जिसमें विधेयक पारित किया गया है। लेकिन बाहरी राज्यों की महिलाओं को भी 30 फीसदी आरक्षण में शामिल किया गया है। जब सुप्रीम कोर्ट में यह मामला 7 फरवरी के दिन सुनवाई के लिए लंबित है तो बाहरी राज्य की महिलाओं को मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं करना चाहिए। जल्दबाजी में पेपर करवाने से स्थानीय महिलाओं के हितों का हनन होगा।

वही कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा भाजपा सरकार उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है हर भर्ती में घोटाले हो रहे हैं और आरोपी खुलेआम सड़कों में घूम रहे हैं विधायक अधिकारी ने कहा भाजपा सरकार भर्तियों को निष्पक्ष कराने में हर मोर्चे में नाकाम रही है इस मौके पर हिमांशु ओली, चन्द्रकांत, विकास कापड़ी, दीपक सगटा, राहुल ढेक, अजय कुमार, सुमित जोशी, रोहित सिंह बोहरा, अंकित राय, रितिक गहतोड़ी,विनिता, दीपक कुमार, नमन देव, मीनू सिंह धौनी, जगदीश कुमार, हिमांशु तिवारी आदि मौजूद रहे।



