मां जियारानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हुए उपनयन संस्कार, देखिये पूरी रिपोर्ट

मां जियारानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हुए उपनयन संस्कार, देखिये पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- दीपक अधिकारी

स्थान- हल्द्वानी

मकर संक्रांति पर स्नान, दान आदि करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी मंशा के साथ रविवार को श्रद्धालुओं ने रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गार्गी नदी में स्नान किया। आस्था की डुबकी लगाने के बाद परिवार की सुख-समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कई परिवारों ने घाट पर बच्चों के मुंडन व किशोरों का उपनयन संस्कार भी कराया। कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के विभिन्न स्थानों से पहुंचे कत्यूरी वंशजों ने अपनी राजमाता जिया रानी का जागर लगाने के बाद सुबह गार्गी में डुबकी लगाई। ठंड के मौसम में सुबह 6 बजे से स्नान शुरू हो गया।

इसके बाद परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए सभी लोग अपने घरों को लौट गए। सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है। श्रद्धालुओं ने तिल के लड्डू, खिचड़ी, वस्त्र आदि का दान भी किया। कालीचौड़, बेलबाबा, शीतलाहाट, पिपलेश्वर महादेव, कालू सिद्ध , काल भैरव, हनुमान मंदिर, गौजाजाली स्थित संतोषी माता मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रानीबाग में दो सौ से अधिक बच्चों का उपनयन संस्कार हुआ