क्या मांगे न पूरी होने पर आंदोलनकारियों ने सेंचुरी मिल के खिलाफ किया अर्धनग्न प्रदर्शन

क्या मांगे न पूरी होने पर आंदोलनकारियों ने सेंचुरी मिल के खिलाफ किया अर्धनग्न प्रदर्शन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- मुन्ना अंसारी

स्थान- लालकुआँ

सेंचुरी पेपर मिल के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 6 महीनों से धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों ने आज अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए सेंचुरी मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए श्रमिकों का उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया।

इस दौरान श्रमिकों का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान शंकर जोशी ने कहा कि सेंचुरी पेपर मिल के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को आज 181 दिन बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नही किया जा रहा है ऐसे में श्रमिकों के आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया हैं यदि ऐसे में बेरोजगार श्रमिकों को न्याय नही मिला तो समस्त आंदोलनकारी श्रमिक सामुहिक रूप से आत्मदाह के लिये तैयार बैठे है ।जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की होगी ।