सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री उतारने वालों पर नगरपालिका का चला डंडा

सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री उतारने वालों पर नगरपालिका का चला डंडा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -लक्ष्मण सिंह बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट नगर में सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री उतारकर यातायात को बाधित करने वाले लोगों पर नगर पालिका और राजस्व विभाग ने कार्यवाही करनी शुरू कर दी है| नगरपालिका के ईओ मोहम्मद इस्लाम ने बताया, कि एसडीम कोर्ट तिराहे के पास किसी व्यक्ति के द्वारा सड़क में भवन निर्माण सामग्री उतार कर यातायात को बाधित किया गया था|

सूचना मिलने पर वे और राजस्व निरीक्षक राकेश पगरिया मौके पर पहुंचे, तथा उक्त व्यक्ति का ₹5000 का चालान काटा तथा भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी| ईओ मोहम्मद इस्लाम ने लोगों से अपील करी है, कि सड़क पर भवन निर्माण सामग्री उतार कर यातायात को बाधित ना करें अन्यथा नगर पालिका के द्वारा चालानी कार्रवाई करी जाएगी|

उन्होंने कहा सड़कों में भवन निर्माण सामग्री उतारने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, तथा कई दुर्घटनाएं हो भी चुकी हैं|