अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी

अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार
स्थान -रूड़की

महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन्स में केंद्र सरकार के खिलाफ अग्निपथ योजना को लेकर सत्याग्रह किया ,और योजना का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कलियर विधायक फुरकान अहमद ने केंद्र सरकार की इस योजना को युवा विरोधी करार देते हुए कहा, कि आने वाले दिनों में इसके खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा।

उंन्होने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन आज वह रुड़की तहसील स्थित पहुंचकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भी सौंपेंगे। प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने इस योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चार साल की सेवा के बाद पूर्व सैनिक की भूमिका में आने वाले युवाओं के पास कोई काम नहीं होगा ,तथा इससे देश में बेरोजगार युवकों की बाढ़ आ जाएगी।

वहीं पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम सिंह सैनी ने कहा कि देश के नौजवानों की बेरोजगारी को लेकर उनके जीवन के साथ के सरकार खिलवाड़ कर रही है और देश के युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है जो कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी| आने वाले समय में कांग्रेस सड़कों पर उतर कर इस योजना को आंदोलन छेड़ेगी।