
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट – राजू सहगल
स्थान – किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में कांग्रेसियों ने अग्नीपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन के तहत धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना को पूरी तरह से विफल बताते हुए युवाओं के साथ धोखा बताया। कांग्रेश हाईकमान के आह्वान पर किच्छा में दर्जनों कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में धरना देते हुए, उपवास रखा। सत्याग्रह आंदोलन के दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया, कि केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं के साथ छल करने का काम कर रही है |


जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेसियों ने कहा कि देश की सेना को देश की जनता सम्मान की नजर से देखती है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार देश की सेना में भर्ती के नाम पर रोजगार को जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सेना में देश का नौजवान देश सेवा के उद्देश्य से भर्ती होता है| लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार अपनी झूठी वाहवाही लूटने के लिए सेना को रोजगार के नाम पर इस्तेमाल कर रही है, जो किसी दृष्टि से देश हित में नहीं है।


कांग्रेसियों ने कहा कि देशभर में इस योजना का विरोध चल रहा है, और जिस प्रकार कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा था, उसी तर्ज पर भारी विरोध के चलते अग्नीपथ योजना को भी निरस्त करना पड़ेगा।


