
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान-चंपावत

चंपावत पुलिस को ढाई लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे| ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी एसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे|


अभियान के तहत सी ओ ऑपरेशन अभिनय चौधरी के नेतृत्व में चलथी चौकी के अंतर्गत पुलिस व एडीटीएफ के द्वारा नालापानी मोड़ के पास निसान टेरैनो डस्टर कार नंबर डीएल 2 सी ए टी 4511 को रोककर तलाशी ली तलाशी में पुलिस को 420 बोतल हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब मिली एसपी पींचा ने कहा बरामद शराब की कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है| एसपी पिंचा ने बताया शराब तस्कर जयविंद्र उर्फ ढीला निवासी गाजीपुर ,विजय सिंह निवासी सोनीपत हरियाणा ने बताया, कि इस शराब को हरियाणा से खरीद कर पहाड़ों में ऊंचे दामों में बेचने के लिए ले जा रहे थे|

एसपी पींचा ने बताया कि यह गिरोह काफी समय से चंपावत व अन्य पहाड़ी जनपद में सक्रिय था| पुलिस व एसओजी की इस गिरोह पर नजर थी, जिसे पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली इन लोगों से पूछताछ की जा रही है, तथा इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है तथा आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है | पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता पर लोगों ने पुलिस की प्रशंसा करी|


