अग्निपथ योजना के विरोध में काँग्रेस ने सत्याग्रह आन्दोलन किया

अग्निपथ योजना के विरोध में काँग्रेस ने सत्याग्रह आन्दोलन किया

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-मुन्ना अंसारी

स्थान-लालकुआँ

केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ तहसील परिसर में धरना देते हुए, सत्याग्रह आन्दोलन प्रदर्शन करते हुए, तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए, अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली है| योजना है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है| उन्होंने कहा कि इस योजना से देश के लाखों युवाओं का भविष्य खराब हो जायेगा ।

अग्निपथ योजना में युवा चार साल देश सेवा करने के बाद बेरोजगार हो जायेंगे ऐसी योजना का देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जिसे केन्द्र की मोदी सरकार को काले कानून को वापस ले लेना चाहिये ।केन्द्र सरकार भारतीय सेना को ठेकेदारों के हवाले करने जा रही है इससे देश की सुरक्षा को बड़ा खतरा है।