
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

चंपावत जिले में हो रही लगातार वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए शासन और प्रशासन ने रीठा साहिब जाने वाले मार्ग में लंबी बसों को प्रतिबंधित किया है| इसके बावजूद पंजाब के सिख तीर्थ यात्रियों की 52 सीटर 6बसे लोहाघाट पहुंच गई | जिसे लोहाघाट के एस ओ जसवीर सिंह चौहान के निर्देश पर लोहाघाट में रोक दिया गया| बता दें इन बसों को रास्ते में पढ़ने वाले टनकपुर, चलथी व चंपावत चेक पोस्ट में पुलिस के द्वारा नहीं रोका गया |


जो कि पुलिस की सरासर लापरवाही है| वही बसों को लोहाघाट में रोकने पर सिख तीर्थयात्रियों ने थोड़ी देर हंगामा काटा तीर्थ यात्रियों ने कहा अगर उनकी बसे प्रतिबंधित थी| तो उन्हें टनकपुर में क्यों नहीं रोका गया तीर्थयात्री रीठा साहिब जाने की ज़िद में अर गए |जिसके बाद एसओ जसवीर सिंह चौहान ने उच्चाधिकारियों से बात कर सक्थ हिदायत देते हुए| तीर्थ यात्रियों की गारंटी पर लिखित लेते हुए उन्हें रीठा साहिब जाने दिया तथा आगे से लंबी बसेना लाने की हिदायत दी|

एसओ जसवीर सिंह चौहान ने कहा कि लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए इन सड़कों में लंबी बसे प्रतिबंधित है | वही लोहाघाट की एसडीएम रिंकु बिष्ट ने कहा लंबी बसों को रिठा साहिब मार्ग में न चलने देने के लिए पुलिस अधीक्षक , आरटीओ व गुरुद्वारा प्रबंधन से बात करी जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा |


बता दें रिठा साहिब मार्ग में सिर्फ 32 सीटर बस को ही यातायात के लिए परमिशन है| पिछले महीने ही तीर्थयात्रियों से भरी एक लंबी बस खाई में लटक गई थी कुल मिलाकर लगातार हो रही | वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े कदम उठाने चाहिए अगर इस मार्ग में इन बसों के साथ कोई हादसा हो जाता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी|



