
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान- चंपावत

रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

चंपावत विधानसभा उपचुनाव-2022 मतदान के पश्चात विधानसभा की सभी 151 मतदान पार्टियां बुधवार अपराह्न तक जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान में बनाए गए, संग्रह केन्द्र में पंहुची|जहॉ सभी ईएवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को नगर पालिका परिसर के हॉल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया| जिसे भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक सामान्य अल्का श्रीवास्तव जिला निर्वाचन अधिकारी विभिन्न राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों आदि की उपस्थिति में कक्ष को सील किया गया|


जिसे अर्ध सैन्य बल एसएसबी की सुरक्षा में रखा गया है| मतगणना 3 जून को वन पंचायत हॉल गौरलचौड़ मैदान में प्रातः 8 बजे से होगी|जिला निर्वाचन अधिकारी नरेद्र सिंह भंडारी ने शांतिपूर्वक निर्वाचन सम्पन्न होने पर सभी मतदाओं, निर्वाचन में लगे सभी कार्मिकों व सुरक्षा बलों के जवानों अधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया| जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना 3 जून को वन पंचायत भवन में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ की जाएगी| जिसके लिए 12 टेबल लगाई गई हैं| मतगणना 13 चरण में होगी, जिसके लिए गुरुवार 2 जून को मतगणना कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जायेगा| उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सभी सुरक्षा व्यवस्था पैरामिलिट्री के हवाले हैं| इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।


