जसपुर में विभागीय कर्मचारी ही लगा रहे विभाग को चूना

जसपुर में विभागीय कर्मचारी ही लगा रहे विभाग को चूना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

जंगलों से अवैध कटान के मामले अक्सर सामने आते रहे है| प्रतिबंधित पेड़ो के अवैध कटान से वन संपदा को भारी नुकशान पहुँचाया जा रहा है| कुछ ऐसा ही मामला जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर क्षेत्र के शिवराजपुर बीट का है|जंहा  भारी मात्रा में प्रतिबंधित खैर के पेड़ों का अवैध कटान किया गया|बताया जा रहा है कि स्थानीय कर्मचारियों की मिली भगत से प्रतिबंधित पेड़ कटान कर वन संपदा को नुक्शान पहुचाया जा रहा है|

वही इस पूरे मामले की उच्चाधिकारियों को भनक लगने के बाद मौके पर कॉम्बिंग कराकर जांच की जा रही है|तराई पश्चिम वन प्रभाग डीएफओ बलवंत साही ने बताया कि जसपुर के शिवराजपुर बीट में खैर के पेड़ों का अवैध कटान का मामला सामने आया है| जिसमे प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में एक कॉम्बिंग टीम बनाई गई है| कॉम्बिंग रिपोर्ट आते ही कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी|