सल्ट अल्मोडा में  सल्ट पुलिस, एसओजी टीम ने 13 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सल्ट अल्मोडा में  सल्ट पुलिस, एसओजी टीम ने 13 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर   – गोविन्द रावत

स्थान- सल्ट अल्मोडा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में अल्मोड़ा जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान लगातार जारी है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री ओशीन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सल्ट पेसियां बैंड के पास मोटरसाइकिलUKO6AA-1598 को रोककर तलाशी ली गई। दो अभियुक्तों के  कब्जे से 13 किलो से अधिक गांजा एक नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम में बरामद किया है। वहीं दोनों पूछताछ करने में नौसाद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम बुढ़ानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद,असलम  पुत्र अली मौहम्मद निवासी ग्राम बुढ़ानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जिला मुरादबाद बताया गया।

सल्ट पुलिस ने बताया कि बरामद किये गए गांजे की कीमत दो लाख से अधिक मानी गई हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एस ओ सल्ट देवेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करके बताया गया कि गांजा गुलार से खरीदकर ड्रम में छुपाकर मुरादाबाद बेचने जा रहे थे। इस मौके पर एस ओ सल्ट देवेन्द्र सिंह राणा , एसआई अवनीश कुमार , एसआई एसओजी  सुनील सिह धानिक, कांस्टेबल  संजू कुमार , मनमोहन सिंह,  भूपेंद्र सिंह, नरेन्द्र भाकुनी आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।