
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – चंपावत

रिपोर्ट – अशोक सरकार

चंपावत उपचुनाव में जनता से समर्थन जुटाने के क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के सीमांत बड़ोला क्षेत्र में पहुंचे| जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानी जनता द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया| आयोजित जनसभा को संबोधित मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊनी भाषा का प्रयोग किया|


मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पिताजी आर्मी में थे, और उनसे मैंने एक ही चीज सीखी हैअनुशासन, मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता से कुमाऊनी भाषा में संवाद स्थापित करते समय 31 मई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्र जा मतदान करने की अपील की, ज्ञात हो कि आने वाली 31 मई के दिन चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए मतदान होना है|ऐसे में अब आने वाले दो-तीन दिनों से में मुख्यमंत्री धामी चंपावत में रहकर ही अपने प्रचार की कमान संभालेंगे आज शाम तक मुख्यमंत्री चंपावत विधानसभा के कई अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे एवं जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


