
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -अशोक सरकार

स्थान -चम्पावत

चम्पावत में होने वाले विधानसभा उप चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, शनिवार को कांग्रेस के कद्दावर नेता व चम्पावत नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ले ली है


वही चंपावत ब्लाक प्रमुख रेखा देवी जिले के साथ कई ग्राम प्रधानों वह क्षेत्र पंचायत सदस्य भी भाजपा में शामिल हो गये, इनके अलावा कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हरीश चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विकास शाह, जेस्ट प्रमुख मोहन चंद्र, कनिष्ठ प्रमुख निर्मला भट जैसे नेता भी भाजपा में शामिल हो गए हैं

सभी लोगों को चम्पावत जिले के चुनाव प्रभारी परिवहन मंत्री चंदन राम दास व चम्पावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के द्वारा भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई, चम्पावत नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा सीएम धामी व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के कार्यों व नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है।



