
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -मनिष

स्थान -पिथौरागढ़

आज पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल सीजन 2 को जिला स्तर पर लॉन्च किया गया।यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता एवं पिथौरागढ़ की जिला प्रभारी मीमांशा आर्य द्वारा पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पिछले वर्ष भी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम किया गया जिसके तहत युवाओं की क्षमता के आधार पर उन्हें जिले,प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता बनाया गया।


इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का सीजन 2 की सुरूवात हुई है और इसी कड़ी में पिथौरागढ़ के युवाओं हेतु भी इस कार्यक्रम की शुरुवात की गई है जिसके तहत कांग्रेस विचार धारा पर विश्वास रखने वाले जागरूक कर्मठ एवं होनहार युवाओं का कल कांग्रेस कार्यालय में एवं सीमांत दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले इच्छुक युवाओं का ऑनलाइन के माध्यम से अगले माह तक साक्षात्कार लिया जायेगा ।

उन्होंने बताया की जिस तरह से देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा युवाओं एवं जनता का शोषण किया जा रहा है तो आज के युवाओं ने एकजुट होकर उसके खिलाफ लामबंद होना होगा ,इसी लिए यूथ कांग्रेस महनती और होनहार युवाओं के लिए दरवाजे खोल रही है की वो आए और जिले, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं का नेतृत्व करें।यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर द्वारा बताया की आज के युवाओं ने एक होकर अब खुद कमान पाने हाथ में लेना होगी



