
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -अशोक सरकार

स्थान- चम्पावत

चम्पावत उपचुनाव में जहां भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वही कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी मुकुल वासनिक ने उपचुनाव के लिए निर्मला गहतोड़ी को कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित किया है, पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस से टिकट मांग रही महिला उम्मीदवार निर्मला को इस बार भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने मैदान में उतरा है,


निर्मला गहतोड़ी चम्पावत के खेतीखान पाटी ब्लाक की निवासी है और बीते लगभग 27 बर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़ी हुई है 1996 से शुरू हुए आपने राजनीतिक सफर में आप ग्राम प्रधान से लेकर जनपद के कई पदों पर रही है वर्तमान में निर्मला बीसीसीसी की सदस्य के पद पर है,

चम्पावत विधानसभा में 31 मई को होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी तैयारियां शुरू कर दी है, निर्मला देवी को टिकट मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके घर जाकर उन्हें बधाई दी, निर्मला गहतोड़ी ने उनका चुनाव करने हेतू कांग्रेस पार्टी नेतृत्व का आभार जताया साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यो को भाजपा द्वारा रोके जाने की बात कही।



