अवैध निर्माण की सूचना पर रामनगर में संयुक्त टीम की छापे मारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – सलीम अहमद

स्थान – रामनगर

रामनगर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण इस समय जोरों से चल रहा है। अब प्रशासन भी अतिक्रमण ओर अवैध निर्माण पर सख्ती दिखाते हुए कार्यवाही करता हुआ नजर आ रहा है।जिसके चलते आज रामनगर के ग्राम ढिकली में बिना परमिशन के अवैध रिसोर्ट का निर्माण किया जा रहा था जिसको लेकर उपजिलाधिकारी रामनगर तहसीलदार रामनगर और वन विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई हैं।

रामनगर इससे पहले भी अबैध निर्माण फलदार बगीचों के अवैध कटान को लेकर सुर्खियों में रहा हैं। फलपट्टी क्षेत्र में फलदार वृक्षो को काट कर अनेको अवैध निर्माण होते आ रहे है। जिनकी समय – समय पर ना जाने कितनी शिकायतें भी हुई लेकिन शिकायतों की फाइलें आज भी सरकारी कार्यालयों में पड़ी धूल फांक रही हैं। अब देखना ये होगा कि इस अवैध निर्माण की ये जाँच किस नतीजे तक पहुँचती हैं। सूत्रों की माने तो इस अवैध निर्माण को अंजाम देने के लिए फलदार वृक्षों को भी धरासाई कर दिया गया है। साथ ही बिना परमिशन एक बोरिंग भी मौके पर पाया गया हैं।

वहीं उपजिलाधिकारी ने बताया कि हमें सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिली थी और बिना परमिशन के यह निर्माण किया जा रहा था। हमारे द्वारा यहां पर छापेमारी की गई और जांच की जा रही है जांच में अगर कमियां पाई जाती हैं तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।