
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान -भगवानपुर



भगवानपुर थाना पुलिस ने मंजूर हसन पुत्र पीरु हसन निवासी सिकन्दरपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि गाँव सिकन्दरपुर के सहजान, नफिस पुत्रगण अबरार, जुबैर पुत्र मुर्सलीन उर्फ लोधा, आसिफ पुत्र असलम व अफजाल उर्फ टूरी पुत्र इकबाल समस्त निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैसवाल थाना भगवानपुर हरिद्वार द्वारा अवैध हथियार लहराते हुए फायरिंग कि थी, जिससे गाँव के लोगो मे भय उत्पन्न हो जाने के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 378/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गयी।



जिसके पश्चात अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर निर्देशानुसार व प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया तथा घटनास्थल से सीसीटीवी फुटैज संकलन किया गया



जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई। परिणाम स्वरुप दिनांक 04.05.2022 को पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर सैनी धर्मकांटे के सामने गागलहेडी रोड भगवानपुर से दोनों आरोपी शहजान पुत्र अबरार व नफीस पुत्र अबरार निवासी सिकन्दरपुर भैंसवाल हरिद्वार को एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है।


