
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान – सितारगंज

सितारगंज में यूँ तो अच्छी सड़कें ,चौराहे और अच्छी यातायात व्यवस्थाएं हैं लेकिन इसी बीच सितारगंज में बाईपास रोड स्थित बिजटी चौराहे का निर्माण होने के बाद अब तक चौराहे पर न तो सिग्नल लाइस लगाईं गयीं न ही रेडियम और न ही मर्क्युरी लाइट्स जिससे रात में चलने वाले छोटे बड़े वाहनों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।बीती रात चौराहे पर रौशनी (लाइट) के आभाव में अँधेरे और भारी आंधी और बारिश के बीच एक ऑक्सीजन सिलेंडर का मिनी


ट्रक अनियंत्र होकर बिजटी चौराहे पर पलट गया ट्रक में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर रोड पर इधर उधर गिरने लगे जिससे यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया सड़क पर जाम की स्तिथि बन गयी हांलाकि मौके पर मौजूद लोगों ने सिलेंडरों को रोड से हटाया और पलटे हुए ट्रक को भी घण्टों की मशक्कत के बाद उठाया गया ।

समाज सेवी और आमआदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी इमरान ने बताया की 2 दिन पहले भी एक पोल्ट्री की वैन इसी तरह इसी चौराहे पर पलट गयी थी जिसमे ड्राइवर और परिचालक को तो चोटें नहीं आईं लेकिन काफी संख्या मे मुर्गी भी मर गयी और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ।आसपास के दुकानदार और लोगों ने बताया की चौराहे पर उचित लाइट और रेडियम के न होने से आये दिन रात में ऐसे हादसे होते हैं जिसकी सुध प्रशासन या एनएच 74 लेने को तैयार नहीं ।



