ठेकेदार पर कब होगी कार्यवाही जनता कर रही हैं। इन्तेजार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – सलीम अहमद

स्थान -रामनगर

आपको बता दे कि रामनगर विधानसभा के मालधन क्षेत्र की ग्रामसभा गान्धीनगर में आर०डब्ल्यू०डी सीमेन्ट टाइल्स की लगभग एक किलोमीटर की रोड का निर्माण लगभग 80 लाख रुपये की लागत से आर०डब्ल्यू०डी करवा रहा हैं। लेकिन इस रोड में जिस तरह से निर्माण मानको की धज्जियां उड़ रही है। वो किसी से छुपी नही है। पास ही में स्थित ढेला नदी का रेत से लेकर आर०बी०एम तक स्तेमाल हो रहा है। सीमेन्ट की मात्रा भी पर्याप्त नही है

साथ ही रोड के ऊपर डस्ट/ रेत की जगह खुलेआम मिट्टी बिछा रहा है। साथ ही रोड के किनारे बन रही दीवार का आलम तो ये हैं कि वो छूने से ही तास के पत्तो की राह बिखर रही हैं। ठेकेदार ने अधिकारियों की मिली भगत से दीवार के किनारे से मिट्टी उठा कर नाली बना दी हैं जिससे रोड ओर भी कमजोर हो गई हैं। आम जनता और जनप्रतिनिधियों की बार बार शिकायत के बाद भी ठेकेदार निर्माण मानको में कोई सुधार नही कर रहा हैं।

आम जनता और जनप्रतिनिधियों के साफ कहना हैं कि मालधन में आर०डब्ल्यू डी ने ओर जितनी भी रोडों का निर्माण पूर्व में करवाया हैं। वो मात्र दो साल में ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ओर अब इस सीमेन्ट टाइल्स की रोड का भी हाल यही होगा मुश्किल से चल आएगी आम जनता को इस रोड का कोई लाभ हो या ना हो लेकिन निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार ओर अधिकारियों को मोटा मुनाफा रहा है। ठेकेदार पर क्या कार्यवाही होगी और कब कार्यवाही होगी ये एक पहेली बना हुआ है।