
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -गोविन्द रावत

स्थान -अल्मोड़ा

दिल्ली एनसीआर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। जिसको लेकर कई राज्यों ने भी मास्क पहनने को लेकर आदेश जारी करने के लिए जिला प्रशासन को आदेश जारी किया है। वहीं उत्तराखण्ड में मास्क पहनेना जरूरी कर दिया है। जहाँ पर जरूरत हो वहां का प्रशासन अपने स्तर पर महामारी को रोकने के लिए आदेश जारी कर सकते है। कोरोना के मामले उत्तराखंड में भी एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। कोरोना की संभावित चौथी लहर भी आने वाली है। लेकिन लोग इसके प्रति सजग होने के बजाय लापरवाह होते नजर आ रहे हैं। अल्मोड़ा जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने सभी अघिकारियों को आदेश में कहा गया कि हर ब्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य तो कर दिया है।


ओर 500 रुपये का चालान वसूलने के आदेश दिया है। लेकिन जब हमने भिकियासैंण व उसके आसपास क्षेत्र में देखा तो लोगों में कोरोना के प्रति कोई डर नहीं है लोग वेपरवाह बिना बाजारों में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन,लोग कोरोना से एहतियात बरतते हुए मास्क पहनने के प्रति सजग नजर नहीं हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन केवल आदेश करने तक सीमित नजर आ रहा है। आदेश का पालन कराने के लिए कोई तैयार नहीं है। लोगों में जरा भी डर और जागरूकता नहीं है। बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के कारण कोरोना संक्रमण के बढ़ने का भी खतरा बना हुआ है।


