
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -ब्यूरो

स्थान -डोईवाला

डोईवाला के भानियावाला में हनुमान जयंती के मौके पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।भानिया वाला के प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा हिमालयन चौक से होते हुए जौली ग्रांट और फिर विस्थापित क्षेत्र के गणपति वेडिंग प्वाइंट में जाकर संपन्न हुई।


हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र नासिक का बैंड देव डोली और तमाम तरह की झांकियां और इसके साथ हनुमान चालीसा टीम द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ और नन्हे आचार्यों के द्वारा पाठ इस शोभा यात्रा का आकर्षण बना हुआ था।
डोईवाला के विधायक बृज भूषण गैरोला ने भव्य शोभायात्रा में भाग लेते हुए कहा

कि आज महावीर हनुमान जी का जन्मदिन है और तमाम हिंदूवादी संगठन इस जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं शोभायात्रा निकालने का मकसद आमजन में भगवान के प्रति आस्था जगाना है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों के साथ महिलाओं ने भी बाहर लेकर शोभा यात्रा को सफल बनाया।



