
स्थान : मंगलौर
ब्यूरो रिपोर्ट


वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के नारसन में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मुख्य रूप से शिरकत की।


सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।



भाजपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी बूथ स्तर तक प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाई जानी चाहिए।



राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी जीत का आधार है और इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।


भाजपा नेताओं ने कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने को कहा गया।

सम्मेलन को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की राजनीतिक सक्रियता के रूप में भी देखा जा रहा है। मंगलौर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच नारसन का यह सम्मेलन पार्टी की चुनावी रणनीति की दिशा में अहम माना जा रहा है।




इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मैदान के कथित शुद्धिकरण के मामले पर भी नरेश बंसल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास जनता से जुड़े ठोस मुद्दों की कमी है।

नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 को लेकर पूरी सक्रियता के साथ काम करने की अपील की।

