बोलीं स्वास्थ्य महानिदेशक, कोविड की अगली लहर से निपटने को हम हैं तैयार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

कोविड की तीसरी लहर के बाद अगर चौथी लहर से सामना हुआ तो उत्तराखंड उसके लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए पीएचसी और सीएचसी को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। साथ ही आईसीयू के लिए भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल की जा रही है।

यह कहना है डीजी हेल्थ डॉ. तृप्ति बहुगुणा। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय परिसर में डॉक्टर फॉर यू कार्यक्रम के दौरान डीजी हेल्थ डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि डॉक्टर्स फॉर यू की ओर से एक एप डवलप किया गया है जिसके माध्यम से कोविड के मरीजों की पहचान और लक्षणों की जानकारी आसानी से हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर में कई लोग प्रभावित हुए थे लेकिन तैयारियां होने की वजह से उसे थाम लिया गया। कोविड टेस्टिंग सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर और जांच संबंधी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सीएचसी- पीएससी लेबल तक चली गई हैं। ऐसे में कोविड के मरीजों को प्रारंभिक तौर पर इलाज मिलने पर आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि आईसीयू चलाने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर को एम्स दिल्ली, सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, दून और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिंग दी गई है। इस बीच मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारियां भी की जा रही हैं। शासन की तरफ से विशेषज्ञ डॉक्टर रखने की अनुमति मिल गई है। ऐसे में अगर फिर कभी कोविड की आपदा आई तो तो विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद ली जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, डॉक्टर फॉर यू के डॉ. रजत जैन आदि रहे।