यूक्रेन से अपने घर लक्सर पहुंचा छात्र, स्थानीय प्रशासन और एसडीएम ने किया स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल वापस लाने का प्रयास भी युद्ध स्तर पर लगातार कर रही है। इन्ही प्रयासो के चलते लक्सर के गोर्धनपुर निवासी छात्र परमेश्वर भी यूक्रेन से सकुशल अपने घर लौट आया |

परमेश्वर यूक्रेन के कीव में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था | कीव से लक्सर लौटने पर परिजनों के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने भी परमेश्वर का फूलमालाओं से स्वागत किया | वहीं लक्सर के एसडीएम वैभव गुप्ता ने खुद जाकर परमेश्वर का स्वागत किया। परमेश्वर ने आपबीती बताते हुए कहा भारत के काफी छात्र जंग के बीच डर के साये में रहने को मजबूर थे।

कीव से भारत लौटने के दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। लेकिन भारत सरकार के प्रयास काफी सराहनीय है बेटे के सकुशल वापसी पर पिता संजीव काफी उत्साहित दिखाई दिए और उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं एसडीएम गुप्ता ने बताया कि यूक्रेन में फंसे हरिद्वार के सभी छात्रों की सकुशल वापसी का प्रयास किया जा रहा है।। जल्दी सभी छात्रों को उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।