तीरंदाजी वेलफेयर एसोसिएशन ने हरिद्वार में किया धनुर्विद्या कैंप का आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

हरिद्वार के भल्ला कॉलेज स्टेडियम में आज तीरंदाजी को लेकर उत्तराखंड के युवाओं ने कमाल कर दिखाया | तीरंदाजी वेलफेयर एसोसिएशन हरिद्वार ने धनुर्विद्या कैंप का आयोजन किया | जिसमें उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों से प्रतिभागियों के साथ-साथ आर्मी से कैडेट भी यहां पहुंचे |

कार्यक्रम के आयोजक रमेश प्रसाद ने बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार में पहली बार प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जो प्रतिभागी प्रतिभा करेगा उसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा | इसके साथ ही अगर वह राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा परफॉर्मेंस देगा तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने में भी कामयाब होगा |

वही हरिद्वार के प्रतिभगियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वह काफी खुश हैं | जिस तरह से महाभारत काल में अर्जुन और एकलव्य ने धनुर्विद्या में महारथ हासिल कर नाम कमाया था, उसी तरह वह भी इस विद्या के माध्यम से अपने आप को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गुरु के बिना इस विद्या में महारथ हासिल करना आसान नहीं है |