

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- रोशन कोटनाला

स्थान- पौड़ी गढ़वाल

रूस और यूक्रेन में जंग शुरू हो गई है जिसके चलते पूरी दुनियां चिंतित है। ऐसे में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में रहने वाले MBBS की पढ़ाई करने गये करीब 20 से 22 छात्र – छात्राएं यूक्रेन के कीव, इवानो और खारकीव में फंसे हुए हैं। यूक्रेन में फंसी छात्राओं ने अपने परिजनों से कई बार व्हाट्सअप पर बात की और भारत आने की बात कही है।

ऐसे में परिवार में रहने वाले लोग काफ़ी परेशान हैं साथ ही अब अपने बच्चों को जल्द से जल्द भारत में आने की आस लगाए हुए है। बता दें रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरूआत हो गई है। वहां रह रहे भारतीयों को वापस अपने देश लाने की कोशिशें भी चल रहीं हैं। ऐसे में पौड़ी जिले के कोटद्वार के रहने वाले सोमदत्त नैथानी, विजय रावत, किशन पंवार और राकेश लखेड़ा ने अपनी बेटियों को यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई के लिए भेजा था।


लेकिन जैसे ही रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की खबरे आई तो इन परिजनों ने अपनी बेटियों से व्हाट्सएप पर बात की। इन बच्चों ने व्हाट्सअप पर अपने आप को डरे हुए और परेशानी में बताया। और अपने घर वापस आने की बात कह रही है।


साथ ही घर वापस आने के लिए सरकार से गुजारिश भी कर रही हैं कि उनको जल्द से जल्द भारत वापस बुला लिया जाए। वहीं यूक्रेन में फंसी अनुरीति रावत, स्नीकधा, पायल पंवार और आँचल नैथानी ने वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वो कह रही है कि कॉलेज में छुट्टी देने से मना कर दिया था यही वजह रही कि हम वापस नही आ सके और अब फंस गए।

उधर परिवार के लोग बस सरकार से आस लगाए हुए है कि उनके बच्चों को भारत बुला लिया जाए।


