पौड़ी की एमबीबीएस छात्रा यूक्रेन में फंसी, डर के साये में जीने को मजबूर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सिद्धांत उनियाल

स्थान- पौड़ी गढ़वाल

रूस और यूक्रेन में हो रही तना तनी में फंसे भारतीय युवाओ को लेकर उनके परिजन बेहद चिंता में है | वहीं पौड़ी के श्रीनगर से भी दो एमबीबीएस छात्र यूक्रेन के चेरनाविदसी सहर में फंसे हुए है |

जहाँ एमबीबीएस के छात्र खुद वहां डर के साये में जीने को मंज़बूर है। परिजनों ने अपने बच्चो की चिंता में खाना पीना तक छोड़ दिया है सबकी आस अब भारत सरकार पर टिकी हुई है कि उन्हें जल्द से जल्द भारत लाया जाय।श्रीनगर के बिलकेदार की रहने वाली आकांक्षा कुमारी के पिता ईष्वर प्रसाद ने बताया कि उनकी बच्ची दो दिन से बंकर  में फंसी हुई है बेटी ने फ़ोन में बताया कि उसके पास पैसे खत्म हो चुके है। एटीएम भी काम नही कर रहे है मेडिकल सुविधा भी यहां बन्द हो चुकी है, |

इंडियन एंबेसी उनके सम्पर्क में है पासपोर्ट के आधार पर उनसे डिटेलिंग ली जा रही है इसके साथ ही इंडियन एंबेसी उन्हें नज़दीकी देश रोमानिया ले जाने की पहल कर रही हैं। उतराखण्ड सरकार और पुलिस विभाग भी बेटी के बारे में जानकारी जुटा रही है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द सभी बच्चों को सुरक्षित भारत बुलवा लिया जाएगा।