

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- नैनीताल
नैनीताल विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हेमचंद आर्य अपनी विधानसभा के आखिरी किनारे पर जनसंपर्क करने पहुंचे | जहाँ लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया | वहीं हेमचंद आर्य के समर्थन में लोगों का कहना है कि सभी प्रत्याशी पैसे और शराब के बल पर वोटरों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हेमचंद आर्य सिर्फ अपने व्यवहार से जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहन हैं और लोगों का प्यार भी उन्हें मिल रहा है |


वहीं हेमचंद आर्य ने क्षेत्र के विधायक संजीव आर्य पर जमकर निशाना साधा | उनकी माने तो संजीव आर्य ने क्षेत्र में कोई भी विकास नहीं किया | उन्होंने सड़कों का जाल बनवाया और वह कुछ ही महीनों में टूट गया | आज नैनीताल विधानसभा की हालत इतनी बेकार है कि लोग परेशान हो गए हैं | इसलिए जनता अब तीसरे विकल्प में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की तलाश कर रही है | उन्होंने कहा मैं जनता के बीच जाकर जनसंपर्क कर रहा हूं और जनता मुझे अपनी समस्याएं भी बता रही हैं |


उन्होंने कहा नैनीताल विधानसभा से लोगों का प्यार मुझे मिला, तो सबसे पहली प्राथमिकता मेरी भीमताल के अंदर एम्स बनाना, सड़कों का निर्माण कराना, स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर देना और विधानसभा की जो भी दिक्कत हैं, उन्हें तत्काल पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी | वहीं आज जिस प्रकार से लोगों का प्यार और स्नेह मुझे मिल रहा है, इससे लगता है कि मेरी नैनीताल विधानसभा से सीट पक्की है | वहीं भाजपा और कांग्रेस के दोनों ही प्रत्याशी पैसे और बाहुबल के दम पर लोगों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं |



