निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थको ने किया रामनगर से जीत का दावा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर  –  एस०एम० साहिल

स्थान – रामनगर

विधानसभा चुनाव की प्रचार समय सीमा जैसे जैसे समापन की ओर बढ़ रही हैं। वैसे वैसे चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा हैं। इसी क्रम में आज निर्दलीय प्रत्याशी संजय नेगी के समर्थको ने रामनगर विधानसभा सीट को जीतने का दम भरते हुए संजय नेगी के समर्थन में मालधन में तेजी से डोर टू डोर प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला हैं।

वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कांडपाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार कि जो नाकामियां हैं आज हम उनको गिनवाने का काम कर रहे है। संजय नेगी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा हैं और हम जीत की ओर बढ़ रहे है।

साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को महेंद्र पाल को बाहरी बताते हुए रामनगर में स्थानीय प्रत्याशी ना देने का भी आरोप लगाया है।