दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री पहुंचे मालधन, जनसभा को किया संबोधित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- मालधन/रामनगर

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव मतदान तिथि की ओर बढ़ता जा रहा हैं। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी उपलब्धियां और जीतने के बाद काम करने के सुहाने सपने दिखा रहे हैं।

हर प्रत्याशी अपने वोटरों को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है | वहीं आज आम आदमी पार्टी ने मालधन क्षेत्र में उत्तराखंड नवपरिवर्तन संवाद के तहत जनता के सामने दिल्ली में हो रहे विकास और आम जनता को मिल रही सुख सुविधाओं के बारे में चर्चा की | साथ ही दिल्ली से आये आम आदमी पार्टी के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिल्ली में हो रहे विकास पर मालधन की जनता से चर्चा की। उन्होंने कहा दिल्ली में हमारी सरकार है और हमने दिल्ली का विकास किया है |

उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान उन्होंने रामनगर से शिशुपाल रावत के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील भी की |