

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- मालधन/रामनगर

विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चरम सीमा पर है। वहीं रामनगर विधानसभा सीट पर इस समय जो स्थिति बनी हुई हैं, उसे देखकर लगता हैं कि रामनगर के विधायक की राह मालधन का लगभग अठ्ठारह हजार मतदाता तय कर सकता हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि सभी राजनैतिक पार्टियों ने मालधन में अपना डेरा जमा रखा हैं और सभी पार्टियां मालधन में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रही हैं | इसी क्रम में आज बसपा प्रत्याशी हेमभट्ट ने मालधन में कई जनसभाओं को संबोधित किया। हेमभट्ट ने बताया कि जनता किसी भी पार्टी के प्रलोभन में ना आये | जनता को प्रलोभन देने वाले जनता के हितैषी नहीं हो सकते | इसलिए किसी के बहकावे में ना आये | वहीं उन्होंने दावा किया रामनगर से बसपा जीत रही हैं | बसपा को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाये।


साथ ही राजनैतिक पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टियो द्वारा पंजाब की जो शराब जनता को पिलाई जा रही हैं उससे अभी तक तीन लोगों की जान जा चुकी हैं। साथ ही हेमभट्ट ने बसपा को अपना अमूल्य वोट देकर विजय बनाने की अपील जनता से की हैं।



