

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को फतह करने के लिए भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं | जिसके चलते विकासखंड कोटाबाग के युवा ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली |

वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रवि कन्याल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई | इसी के साथ हरीश रावत ने बताया कि विकासखंड कोटाबाग के युवा ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल कांग्रेस पार्टी के लिए ध्वजावाहक का काम करेंगे | रवि कन्याल के कांग्रेस की सदस्यता लेने से कालाढूंगी विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कालाढूंगी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी महेश शर्मा ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल का विकासखंड कोटाबाग में काफी अच्छा प्रभाव है |


इस के साथ ही उनकी युवाओं में अच्छी पकड़ का फायदा कांग्रेस पार्टी को अवश्य मिलेगा। ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं का शोषण करने वाली पार्टी है और साथ ही बताया कि भारतीय जनता पार्टी में युवाओं का कोई भविष्य नहीं है | भारतीय जनता पार्टी सिर्फ युवाओं को छलने का काम कर रही है।



