

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- देहरादून

राज्य में इन दिनों ठण्ड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है | दिन में धूप खिलने से ठण्ड से थोड़ी राहत मिल रही है तो वहीं सुबह-शाम मैदानों में कोहरा तो पहाड़ों में पाले ने मुश्किलें बढ़ाई हैं | बर्फीली हवाओं के चलने से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है |

वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा लेकिन उसके बाद पहाड़ी इलाकों में मौसम अपनी करवट बदल सकता है | कोहरे और पाले के कारण सुबह-शाम ठण्ड महसूस की जा सकती है | लेकिन उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरे के कारण यातायात में थोड़ी परेशानियाँ हो रही है |


मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक़ मंगलवार तक मौसम सामान्य रहेगा | वहीं बुधवार तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना है |



