

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



आज का राशिफल: रविवार 16 जनवरी

मेष


बिजनेस में मंदी की स्थिति रहेगी। सावधानी और मेहनत द्वारा जरूरत अनुसार कार्य होते जाएंगे। इसलिए धैर्य और संयम रखें। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त ड्यूटी आ सकती हैं। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। परिवार के साथ सुकून और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। बाहरी लोगों का अपने घर में दखलअंदाजी ना होने दें।
वृष


आज आपको अपने किसी परिजन से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, इसलिए यदि आज आप किसी के भविष्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको सामाजिक क्षेत्रों में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होती दिख रही है।

मिथुन

आज आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, लेकिन यदि आज आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो वह आपके रिश्तों में दरार पैदा कर आ सकता है। आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा, क्योंकि आज संतान को सरकारी नौकरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके चारों ओर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आपको हर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
कर्क

आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी से बात करते समय आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, आज आपको अपने कार्य में काफी रुकावटों का सामना करना पड़ेगा, तभी वह सफल हो पाएंगे। यदि आप किसी पिकनिक पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें ध्यान रहे। वाहन सावधानी से चलाएं|
सिंह

प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते है, तो वह मिलवा सकते हैं। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपका मन परेशान रहेगा, जिसके कारण आज आप किसी से मदद भी मांग सकते हैं। आज का दिन प्रेम जीवनजी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, जिन्होंने साझेदारी में किसी व्यापार चलाने का सोचा है, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, लेकिन अपने करोबार में बड़ो की सलाह ले जरुर लें |
कन्या

आज आप किसी को कोई धन अथवा कोई वस्तु उधार दे, तो उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कड़े संघर्ष के बाद आज सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको अनावश्यक व्यय करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा|
तुला

स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे, जो लोग सट्टेबाजी आदि में निवेश करते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है।
वृश्चिक

आज आप अपने घर की साज-सज्जा की वस्तुओं पर भी कुछ दिन धन व्यय करेंगे। आज आपको हर मामले में माता जी का सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, आज यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा जिनकी कृपा से आप खूब तरक्की भी करेंगे। आज आप किसी समाजिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।
धनु

आज आपकी किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनों से ज्यादा दूसरों की मदद के लिए भागदौड़ करते नजर आएंगे, लेकिन उसमें भी आपको ध्यान देना होगा ताकि लोग इसे आप का स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरे के मामले में ज्यादा ना पड़े |
मकर

आज आपको नौकरी में मन मुताबिक कार्य न मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, आज का दिन आपके लिए संघर्ष वाला रहेगा। आज आपको संघर्ष के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है, जिसके कारण आपको थकान महसूस होगी। जीवनसाथी से यदि संबंधों में कुछ दरार चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी |
कुंभ

आज आप जीवनसाथी की मदद से व्यापार में कुछ नई डीलों को फाइनल करेंगे। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार में होने वाले छुटपुट लाभ से भी संतुष्ट रहेंगे, क्योंकि आप अपने खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन परिवार के सदस्यों में कोई आपसी वाद विवाद पनप सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।
मीन

आज आप अपनों से ज्यादा दूसरों की मदद के लिए भागदौड़ करते नजर आएंगे, लेकिन उसमें भी आपको ध्यान देना होगा ताकि लोग इसे आप का स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरे के मामले में ज्यादा ना पड़े और अपने कामों की ओर ध्यान दें, नहीं तो आपके कुछ काम आगे के लिए टल सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो उसमे आपको सफलता मिल सकती है |


