

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्ट- अज़हर मलिक

स्थान – काशीपुर

2022 के चुनावी महासंग्राम की रणभूमि तैयार हो चुकी है, कौन बनेगा रणभूमि का रणबांकुरा और कौन होंगे भाजपा और कांग्रेस के चुनावी दंगल महारथी, किसके हाथों में सौंपेगी पार्टी अपने सियासी संग्राम की बागडौर, ये अभी पार्टी हाईकमान के पिटारे में है| लेकिन दावेदारों की धडकने लगातार बढती जा रही है, सालों से पार्टी में काम करने वाले नेता हों या फिर पार्टी को मजबूत करने वाले कार्यकर्ता हर कोई अपनी- अपनी राजनीतिक बिसात बिछाकर टिकट की होड में लगे हैं |


वहीं काशीपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस में दावेदारों की लंबी लिस्ट है, लेकिन जिताऊ उम्मीदवार की तलाश जल्द ही खत्म होने वाली है| बता दें कि लम्बे समय से काशीपुर सीट से हार का मुंह देख रही कांग्रेस किसको चुनावी रणभूमि का रणबांकुरा बनाती है, इसको लेकर दावेदारों के साथ जनता भी टकटकी लगाये बैठी है।


