मुख्यमंत्री धामी ने किया क्रोकोडाइल सफारी का लोकार्पण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट-अशोक सरकार

स्थान-खटीमा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुंचे | जहाँ उन्होंने खटीमा की सुरई वन रेंज में क्रोकोडाइल सफारी और जंगल सफारी का लोकार्पण किया । साथ ही मुख्यमंत्री ने चंपावत जनपद के टनकपुर में स्थित नंदौर सफारी के गेट का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा को पर्यटन के क्षेत्र में स्थापित करने क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा विधानसभा के दौरे पर पहुंचे। अपने खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सुरई वन सेंट रेंज में यूपी बॉर्डर के पास ककरा में क्रोकोडाइल सफारी का उद्घाटन किया। क्रोकोडाइल सफारी उत्तराखंड की पहली क्रोकोडाइल सफारी है। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा मेला घाट रोड स्थित सुरई वन रेंज में जंगल सफारी का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ जिप्सी में बैठकर जंगल सफारी का आनंद लिया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा सुरई जंगल सफारी के साथ चंपावत जनपद के टनकपुर में बनकर तैयार हो चुके नंधौर जंगल सफारी के गेट का भी लोकार्पण किया।

मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन विभाग द्वारा जो पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार देने के लिए क्रोकोडाइल और जंगल सफारी का निर्माण किया गया था उसका उन्होंने लोकार्पण किया है इसके द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा साथ ही खटीमा पर्यटन के मानचित्र पर भी अंकित होगा।