कैबिनेट मंत्री और नरेंद्र नगर विधानसभा के एमएलए का भड़काऊ बयान आया सामने, पढ़ें पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

कैबिनेट मंत्री और नरेंद्र नगर विधानसभा से एमएलए सुबोध उनियाल का एक भड़काऊ बयान सामने आया है । जिसमें वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर आरोप लगा रहें है कि केजरीवाल उत्तराखंड की जनता को हरामखोर बना रहे हैं | यह बात जानने योग्य है कि अभी तक बीजेपी और कांग्रेस के शासनकाल में इन्होंने अपनी तरफ से कोई सुविधा जनता को नहीं दी और अब जब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड राज्य के लिए अच्छी कार्य नीतियां सामने ला रही है तो इनको समस्या हो रही है | उत्तराखंड राज्य की जनता ने अभी तक कांग्रेस और बीजेपी को ही वोट दिया है क्योंकि उनके सामने तीसरा कोई विकल्प नहीं था | अब आम आदमी पार्टी के रूप में तीसरा विकल्प सामने आ गया है और अच्छी कार्यप्रणाली लेकर आया है तो कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां इस चीज का विरोध कर रही है |

सरकार की तरफ से नेताओं को इतनी सारी सुविधाएं मिल रही है, तब उस पर कोई कुछ नहीं बोलता। लेकिन जब  योजना उत्तराखंड राज्य के लिए आ रही है तो इनको तकलीफ हो रही है। देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड को इस तरीके से अपमानित किया जाना कहां तक उचित है ? आज उत्तराखंड की जनता को आम आदमी पार्टी के रूप में बहुत अच्छा विकल्प उनके सामने है और चंडीगढ़ में नगर निगम के चुनाव में होने वाली जीत ने आम आदमी पार्टी को और मजबूत किया है कहीं ना कहीं यह डर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में देखा जाने लगा है। जो सड़कें इन नेताओं के लिए एक रातों में बन के तैयार हो जाती हैं वह सड़कें  21 साल में भी नहीं बन पाई है जो अस्पताल किसी नेताओं के निरीक्षण के समय ठीक कर दिए जाते हैं वह अस्पताल भी अभी तक ठीक से नहीं बन पाए हैं।  और भी कई सारी चीजें यह दर्शाता है कि कहीं ना कहीं उत्तराखंड राज्य की जनता अब अपने लिए एक पूर्ण और विकसित राज्य चाहती है ।

जनता अपने बीच एक ऐसा प्रत्याशी चाहती है  कि जो उनकी बात सुने उनकी समस्याएं सुने चाहे वह सड़क संबंधी समस्या हो चाहे वह रोजगार संबंधी हो चाहे वह स्वास्थ्य संबंधी हो चाहे वह शिक्षा संबंधी हो उनको आम आदमी पार्टी के रूप में बहुत अच्छा विकल्प दिखाई दे रहा है और आम आदमी की बयार जिस तरीके से बह रही है उससे यही साबित होता है कि कहीं ना कहीं भी भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस हो उनको अपनी सीट खोने  का डर सताने लगा है। सुबोध उनियाल जी भड़काऊ भाषण भी इसी श्रेणी में आता है उत्तराखंड की जनता के लिए हरामखोर शब्द का प्रयोग पूर्णता अमान्य है | ऐसे बयान जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और इस तरीके की बातें कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी के अंदर की खामियां उजागर करता है। इसी बयान  के विरोध में आज जेल रोड चौराहे पर 1 बजे पुतला दहन किया । इस मौके पर वहां श्रीकांत खंडेलवाल, दीप पांडे, रमेश कांडपाल, समी कुरेशी,  रईसुल हसन, जितेंद्र, नरेंद्र,  दीप, विक्की, अरबाज, अफजल, अनीश अहमद, असद वारसी जलीश अहमद, मोहनी देवी, रेणुका, खुशबू, दीपा, प्रिया  आदि मौजूद रहे।