

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में किसान अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और जमकर नारेबाजी की | किसानों का आरोप है कि एक ओर किसान धान का पेमेंट ना आने से परेशान है तो वहीँ दूसरी ओर पिछले ढाई महीनों से खतौनी नहीं मिल रही है | जिसके कारण किसानों को खाद भी नहीं मिल पा रहा और बैंक लोन जमा करने में भी परेशानी हो रही है | वहीं किसानों का आरोप है कि इसी बात को लेकर आज उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए थे लेकिन उपजिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि हम खतौनी नही देंगे जिसके बाद किसान धरने पर बैठ गए | किसानो ने कहा कि अगर हमारी मांगे जल्दी पूरी नहीं हुई तो हम पक्का धरना करेंगे | किसानों के समर्थन में विधायक आदेश भी नजर आए और विधायक ने उपजिलाधिकारी जसपुर से बातचीत भी की |

किसानों के इस वर्ताव को लेकर उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि किसान आये थे और उनकाकहना था कि हमारे यहाँ आर के में खतौनी नही निकल रही है | उन्हें बता दिया गया था कि आर के की हड़ताल चल रही है जिसके कारण खतौनी नहीं निकल पा रही थी उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसानों द्वारा कार्यालय में जो कर्मचारी विवेचक का कार्य कर रहे थे, उन्हें बाहर निकाला गया और कोर्ट में भी ताला लगाने की कोशिश भी किसानों द्वारा की गई | उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसानों ने कहा कि अगर खतौनी नहीं तो सभी कार्यालयों में ताला बंद कर देंगे | विधायक जी से भी कहा गया कि ऑनलाईन खतौनी को सत्यापित कर दिया जाएगा | उसके बाद भी अगर किसान नहीं मानते तो आगे की कार्रवाई की जाएगी |



