

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूडकी

भगवानपुर पुलिस अवैध नशे के खिलाफ एक अभियान चला रखा है जिसके चलते पुलिस आये दिन अवैध नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करती रहती है| इसी अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर की सुचना मिली की सिरचंदी गाँव के पास एक व्यक्ति स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहा है | सुचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अजाज अली को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने अजाज अली से 13 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रोनिक तराजू भी बरामद किया है |

पूछताछ में अजाज अली ने बताया की उसने यह स्मैक रूडकी के मछली मोहल्ला निवासी शोएब नाम के व्यक्ति से खरीदी थी | जिसे वो महंगे दामो में बेचने के लिए जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया पुलिस ने अजाज अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मछली मोहल्ला निवासी शोयब की तलाश भी शुरू कर दी है | पुलिस ने आज प्रेसनोट जारी कर अजाज अली की गिरफ़्तारी की जानकारी दी |



