राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के कार्य बहिष्कार का आज तीसरा दिन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर: दीपक चौहान

स्थान: जसपुर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले आज जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार करने के बाद अब अनिश्चित काल के लिए धरना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार करने से जसपुर में टीकाकरण और बॉर्डर पर कोरोना जांच ठप हो गई है। जसपुर में संविदा और आउटसोर्सिंग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कुल 40 कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं |

सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकारी अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की मांग है कि हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड पे व कैडर निर्धारण हो | साथ ही आउट सोर्स को तत्काल प्रभाव से खत्म कर आउट सोर्स से नियुक्त सभी कर्मियों को समिति के माध्यम से एनएचएम में शामिल किया जाए। अपनी इन दो प्रमुख मांगों को लेकर एनएचएम के तहत कार्यरत सभी कर्मचारी सात दिसंबर से 9 दिसंबर तक कार्य बहिष्कार करते हुए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अस्पताल परिसर में ही रहेंगे । मांगे ना माने जाने पर 10 दिसंबर से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे |