मालधन में लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े कर रहे तस्करी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- मालधन

मालधन में लकड़ी तस्करों के हौसले इन दिनों बुलंद नजर आ रहे हैं। आज मालधन के मोहननगर में सरकारी भूमि से लकड़ी तस्कर यूके लिप्टिस पेड़ों की लकड़ी लेकर जा रहे थे | जिसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई | सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मालधन पुलिस को सूचना दी |  जिसके बाद मालधन पुलिस ने लिप्टिस की लकड़ी से भारी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया है।

मोहननगर की सरकारी भूमि से जंगीर सिंह, फौजा सिंह, मोना सिंह आदि अवैध रूप से यूके लिप्टिस की लकड़ी की तस्करी करते आ रहे हैं | उक्त व्यक्ति पहले भी कई बार अवैध यूके लिप्टिस के पेड़ों को धरासाई कर बेच चुके है। जिस लकड़ी को आज मालधन पुलिस ने पकड़ा हैं, उस पर वन विभाग पहले ही जुर्माना कर चुका है। लेकिन इन पर कोई कड़ी कार्यवाही ना होने से, इनके हौसले इतने बुलंद हो रहे  है |  यह तस्कर दिनदिहाड़े अवैध यूके लिप्टिस की लड़की की तस्करी कर रहे हैं |  दीपक कुमार ( सहायक अभियंता सिंचाई विभाग) ने बताया कि आज सूचना मिली कि यूके लिप्टिस के पेड़ जो कुछ महीने पहले काटे गए थे उन्हें आज यह तस्कर लेकर जा रहे थे | सभी को हिरासत में ले लिया गया है और इसकी तहरीर मालधन चौकी में भी दे दी गई है।