उत्तराखंड में अपना जोर आजमाने के लिए दस्तक दे चुकी है आम आदमी पार्टी, पढ़ें पूरी खबर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप कुमार

स्थान- रूड़की

2022 के आगामी  विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल बज चुका है। वहीं उत्तराखंड में तमाम पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं | जहां उत्तराखंड गठन के 21 साल बीतने के बाद भी कांग्रेस और भाजपा का ही कब्जा रहा है। वहीं अब आम आदमी पार्टी भी अपना जोर आजमाने के लिए उत्तराखंड में दस्तक दे चुकी है | जिसके चलते उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

वहीं रुड़की की पिरान कलियर विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने इंजीनियर शादाब आलम को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। इसके चलते विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दौरा कर रहे हैं। इंजीनियर शादाब आलम पिछली 2 योजनाओं से लगातार कांग्रेस के विधायक रहे हाजी फुरकान अहमद पर जमकर निशाना साध रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कलियर विधानसभा में विकास के नाम पर क्षेत्र में कोई कार्य नहीं किया गया है, जिसको लेकर वह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की जनता जान चुकी है कि भाजपा व कांग्रेस ने लगातार जनता को लूटने का काम किया है इसलिए इस बार विकल्प के तौर पर जनता आम आदमी पार्टी को चुनने का मन बना चुकी है। आने वाले समय में जनता भाजपा और कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देगी और आम आदमी पार्टी को जिताएगी |